फरसा वाले बाबा की मौत के बाद उनके शिष्यों ने लगाए साजिश के आरोप, लेकिन पुलिस कुछ और बता रही
मथुरा में फसा वाले बाबा की मौत को लेकर विवाद और भारी प्रदर्शन हुआ. पुलिस जांच कर रही है. जबकि अनुयायी हत्या का आरोप लगा रहे हैं.
ADVERTISEMENT
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में अफरा-तफरी मची हुई है. यह हादसा 21 मार्च की सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोसीकला इलाके के पास हुआ.कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे. इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई, जबकि पुलिस का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी. पुलिस ने बताया कि एक कंटेनर और एक ट्रक के बीच टक्कर के कारण फरसा वाले बाबा की मौत हुई. घटना के बाद उनके अनुयायी बहुत दुखी और रो रहे हैं.