मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में अखिलेश यादव ने इन लोगों को किया सम्मानित, क्या चुनाव में मिलेगा इसका फायदा
समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया 'मूर्ति देवी मालती देवी महिला सम्मान समारोह'. क्रिकेटर पूनम यादव, डॉ. कमर रहमान और डॉ. रीता चौधरी समेत कई हस्तियां सम्मानित.
ADVERTISEMENT

UP News
Akhilesh Yadav: समाज में बदलाव की मशाल थामने वाली महिलाओं के सम्मान में आज समाजवादी पार्टी ने मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान आयोजित किया. इस समारोह में खेल जगत की चमकती सितारा क्रिकेटर पूनम यादव से लेकर विज्ञान और मानवाधिकार के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया. पार्टी ने वीरांगना ऊदा देवी, झलकारी बाई और सावित्रीबाई फुले जैसी महान हस्तियों के नाम पर सम्मान देकर पीडीए यानी दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विमर्श को भी मजबूती दी है. अखिलेश यादव की इस शुरुआत को महिला वोटर्स को साधने की कोशिश बताया जा रहा है. ऐसे में अब आने वाले विधानसभा चुनाव में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इसका फायदा अखिलेश यादव को मिलता है या नहीं.