लेटेस्ट न्यूज़

फरसा वाले बाबा की मौत हादसा या साजिश? फूट-फूटकर रोए बड़े भाई ने सारी कहानी बता दी!

फरसा वाले बाबा की मौत पर बड़े भाई केशव सिंह का बड़ा खुलासा. पुलिस की एक्सीडेंट थ्योरी को नकारा, बताया सोची-समझी साजिश. भाई ने कहा- 'बाबा की लगी थी सुपारी, योगी जी करें जांच'.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मथुरा के फरसा वाले बाबा जो पिछले 40 वर्षों से गौवंश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके थे अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन के बाद मथुरा पुलिस और प्रशासन जहां इसे घने कोहरे के कारण हुआ एक्सीडेंट मान रही है. वहीं उनके बड़े भाई केशव सिंह ने यूपी तक से बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. केशव सिंह का दावा है कि बाबा की सुपारी दी गई थी और उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं.उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और बाबा के पीछे छूटीं 400 गायों के संरक्षण की व्यवस्था की जाए.