लेटेस्ट न्यूज़

मैट्रिमोनियल साइट पर बातचीत के बाद हर्ष रघुवंशी ने युवती को बुलाया लखनऊ, बना लिए शारीरिक संबंध फिर करने लगा ये डिमांड

Lucknow News: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने निजी फोटो-वीडियो के जरिए युवती से लाखों रुपये वसूले, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस घटना ने ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट्स की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि युवती को शादी का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाया गया. इसके बाद उसकी निजी फोटो और वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया गया और ब्लैकमेल भी किया गया. इतना ही नहीं, आरोपियों पर युवती से लाखों रुपये वसूलने और उसे मानसिक रूप से परेशान करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.