लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Fertilizer Fraud: बरेली में खाद के नाम पर किसान से 60 हजार रुपये की ठगी, कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bareilly News: बरेली के शाही थाना क्षेत्र में खाद दिलाने के नाम पर एक किसान से 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बरेली: शाही थाना क्षेत्र से ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां खाद दिलाने के नाम पर एक किसान से 60 हजार रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पचतौरा गांव निवासी कुंवर पाल, जो अमौर क्षेत्र में ‘कृषि क्लिनिक एवं कृषि व्यवसाय केंद्र’ संचालित करते हैं, ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को यूरिया खाद खरीदने के लिए ‘नेशनल बायो फर्टिलाइजर’ नाम की कंपनी से संपर्क किया था।