ईद पर सरधना में खूनी संघर्ष, पैसों के लेनदेन में दो सगे भाइयों की हत्या
Meerut Sardhana Murder Case: मेरठ के सरधना में ईद के दिन खूनी खेल. पैसों के विवाद में दो भाइयों की बेरहमी से हत्या. गांव में तनाव के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. देखिए पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
मेरठ के सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस हिंसक झड़प में एक ही पक्ष के दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिससे त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के हमले में बदल गई.