सीएम योगी बोले- 9 साल में दीं 9 लाख सरकारी नौकरियां, नर्सिंग अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र
Yogi Adityanath Lucknow Event: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 9 साल में 9 लाख नौकरियां दी हैं और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सरकारी नौकरियों और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया. सीएम योगी ने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जो देश के किसी भी राज्य द्वारा दी गई सर्वाधिक नौकरियां हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि इन नियुक्तियों में पूरी तरह से बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके को लाभ मिला है.