फरसा वाले बाबा की मौत: पुलिस ने 16 हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार, एडीएम की गाड़ी तोड़ने और पथराव का आरोप
Farsa Wale Baba Mathura Update: मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस की जांच में क्या निकलकर आया.
ADVERTISEMENT
मथुरा के प्रसिद्ध गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' (चंद्रशेखर बाबा) की मौत के बाद हुए भारी हंगामे और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस हिंसा और चक्काजाम के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हंगामा करने, आगरा-दिल्ली हाईवे जाम करने और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के आरोप में 15-16 युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से अवैध डंडे, ईंट-पत्थर और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं. भीड़ इतनी उग्र थी कि उसने एडीएम (ADM) प्रशासन की गाड़ी को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ की.