सूर्य प्रताप सिंह ने कई बार की थी मंजीत चौहान की पिटाई, इसी का बदला लेने के लिए कातिल बना 'माफिया'?
यूपी कॉलेज हत्याकांड: क्या सूर्य प्रताप द्वारा की गई पिटाई का बदला लेना चाहता था मंजीत? वर्चस्व की लड़ाई और टूटे पैर के साथ आरोपी की कोर्ट में पेशी. जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Photo: Manjeet Mafia and Surya Pratap Singh
वाराणसी के यूपी कॉलेज में सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड के पीछे की कहानी अब धीरे-धीरे साफ हो रही है. इस खूनी वारदात की जड़ में वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है. आरोपी मंजीत चौहान अब पुलिस की गिरफ्त में है. शनिवार को उसे भारी सुरक्षा के बीच वाराणसी कोर्ट के रिमांड मजिस्ट्रेट स्पेशल जज सौम्या पांडे की अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.