लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी की DIG कॉलोनी में कैंसर पीड़िता समेत एक ही परिवार के 7 लोगों पर अटैक, हमले के पीछे अभिषेक सिंह उर्फ बड़े कौन? 

Varanasi Crime News: वाराणसी की डीआईजी कॉलोनी में संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष में बदल गया. कैंसर पीड़िता और बुजुर्गों समेत 7 लोग घायल हो गए. मुख्तार के पूर्व करीबी अभिषेक सिंह 'बड़े' पर हमले का आरोप है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

वाराणसी की डीआईजी कॉलोनी में शनिवार को दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया. संपत्ति विवाद में हुए इस हमले ने उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले लिया जब हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्गों, महिलाओं और यहां तक कि एक कैंसर पीड़िता को भी नहीं बख्शा. हैरानी की बात यह है कि यह वारदात उस कॉलोनी में हुई जहां डीआईजी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी रहते हैं. दबंगों के इस हमले से पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया.