लेटेस्ट न्यूज़

नवरतन लाल कौन है? अखिलेश यादव ने क्यों लगाई सपा के सबसे लाडले कार्यकर्ता को डांट

ADVERTISEMENT

Navratan Lal Samajwadi Party: जानिए समाजवादी पार्टी के सबसे नन्हे और चहेते कार्यकर्ता नवरतन लाल (श्यामलाल यादव) की दिलचस्प कहानी. कैसे महाराजगंज का यह छोटा सा बच्चा अखिलेश यादव का लाडला बन गया और सोशल मीडिया पर छा गया.

social share
google news

समाजवादी पार्टी के सबसे नन्हे सिपाही और सोशल मीडिया स्टार नवरतन लाल (असली नाम श्यामलाल यादव) इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में अखिलेश यादव के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सपा प्रमुख उन्हें एक अभिभावक की तरह पढ़ाई को लेकर प्यार भरी फटकार लगाते दिख रहे हैं. लखनऊ में सपा द्वारा आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बैठक में नवरतन भी शामिल हुए थे. वीडियो में अखिलेश यादव उनसे पढ़ाई के बारे में पूछते हैं, एबीसीडी (ABCD) सुनाने को कहते हैं और रील बनाने के बजाय शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह देते हैं.