लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव का 2027 मास्टरस्ट्रोक: सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगी 'नारी समृद्धि सम्मान योजना' और पेंशन

Samajwadi Pension Scheme 2027: 2027 के रण के लिए अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! महिलाओं के लिए 'नारी समृद्धि सम्मान योजना' का किया ऐलान. जानिए क्या हैं सपा के चुनावी वादे और योगी सरकार पर उनके तीखे हमले.

ADVERTISEMENT

social share
google news

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए एक बड़ा चुनावी वादा किया है, जिसे 2027 का 'मास्टरस्ट्रोक' माना जा रहा है. अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि यदि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो 'नारी समृद्धि सम्मान योजना' शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत महिलाओं को सालाना 400 रुपये देने का वादा किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने पिछली सपा सरकार की 'समाजवादी पेंशन योजना' को भी फिर से बहाल करने की बात कही है.