आगरा में शब-ए-बारात को लेकर भारी तैयारियां, इस बीच ताजमहल जाने वाले रास्ते को लेकर आया ये अपडेट
Agra Shab-e-Barat Procession Traffic Diversion: आगरा में शब-ए-बारात के जुलूस के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है. 3 फरवरी शाम 4 बजे से 4 फरवरी जुलूस समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा और जुलूस मार्गों पर केवल पैदल आवागमन की अनुमति होगी.
ADVERTISEMENT

Agra Shab-e-Barat Procession Traffic Diversion: आगरा में शब-ए-बारात के अवसर पर होने वाले जुलूस और बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है. यह व्यवस्था 3 फरवरी की शाम 4 बजे से लागू होगी और जुलूस की समाप्ति यानी 4 फरवरी तक प्रभावी रहेगी. बता दें कि इस योजना के तहत ताजमहल की तरफ जाने वाले मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यह कदम जुलूस और जायरीनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.