लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: बरेली में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प, बारिश से पहले शुरू हुआ सत्यापन अभियान

Bareilly Anganwadi news: बरेली में मानसून से पहले बच्चों की सुरक्षा के लिए जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का सत्यापन अभियान शुरू हुआ है. जिला प्रशासन ने जर्जर भवनों की मरम्मत और खतरनाक इमारतों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश के दौरान किसी भी हादसे को टाला जा सके.

ADVERTISEMENT

Bareilly Anganwadi Survey
Bareilly Anganwadi Survey
social share
google news

Bareilly Anganwadi news: आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों के सत्यापन और सुधार अभियान को तेज कर दिया है. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य ऐसे भवनों की पहचान करना है जो बारिश के दौरान बच्चों और कार्यकत्रियों के लिए खतरा बन सकते हैं.