प्रतीक यादव का 38 की उम्र में अचानक हुआ निधन, भाई के लिए भावुक होकर अखिलेश ने कही ये बात...
ADVERTISEMENT
Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया. फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Akhilesh Yadav on Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन की खबर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. महज 38 वर्ष की उम्र में उनके निधन से हर कोई हैरान है, क्योंकि उन्हें फिटनेस प्रेमी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
