लेटेस्ट न्यूज़

प्रतीक यादव के निधन पर बृजभूषण शरण सिंह का रिएक्शन आया सामने, एक्स पर किया ये पोस्ट

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh (File Photo)
Brij Bhushan Sharan Singh (File Photo)
social share
google news

Brij Bhushan Singh on Prateek Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक राजनीति से दूर रहते थे और लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते थे. वह बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्ते पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती भी हुए थे, जहां अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे. बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसी बीच पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने भी पोस्ट कर दुख जताया है.