UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद की शाही शादी ने उड़ाए होश, दूल्हे को मिला 1 करोड़ कैश, BMW और 71 महंगे गिफ्ट्स...वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

Ghaziabad viral wedding: गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक शाही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे को ₹1 करोड़ 1 लाख 11 हजार नकद, BMW कार और सोना-चांदी के महंगे गिफ्ट दिए जाने का दावा किया जा रहा है.

social share
google news

Ghaziabad viral wedding: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. वीडियो में शादी समारोह के दौरान खुले मंच से तेज आवाज में दूल्हे को दिए जा रहे महंगे गिफ्ट्स और करोड़ों रुपये के कैश का ऐलान किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह शादी गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में 9 मई को आयोजित हुई थी, जहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को ₹1 करोड़ 1 लाख 11 हजार नकद, एक BMW कार और भारी मात्रा में सोना-चांदी व हीरे के गहने दिए.