लेटेस्ट न्यूज़

किचन में अचानक गिरे थे प्रतीक यादव, मौत के बाद परिवार के करीबी ने बताई अंदर की पूरी कहानी

प्रतीक यादव के अचानक निधन के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. परिवार के करीबी मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतीक यादव की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ी थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच परिवार ने लोगों से रिपोर्ट आने तक अटकलों से बचने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अचानक निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है. 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत को लेकर लगातार कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं. इसी बीच परिवार के करीबी और बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम बातें साझा कीं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.