लेटेस्ट न्यूज़

Deoband Violence : देवबंद में हिस्ट्रीशीटर शेरा समेत 2 गिरफ्तार, पथराव से गांव में तनाव

Saharanpur crime news: देवबंद के लालवाला गांव में विवादित जमीन को लेकर ऐसा बवाल मचा कि पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया. पत्थरबाजी, लाठी डंडे और ट्रैक्टर से हमला करने के आरोपों के बीच पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि जमीन विवाद को जातीय रंग देकर गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. मामले में हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ शेरू का नाम सामने आने के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात है, जबकि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur crime news
Saharanpur crime news
social share
google news

Saharanpur Clash: जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में विवादित जमीन को लेकर हुए बवाल और पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह विवाद गांव की एक आबादी वाली जमीन को लेकर चल रहा था, जिस पर वर्षों से रविन्द्र राणा का कब्जा बताया गया है.