लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में रात 2:15 बजे 9वीं मंजिल से कूदने वाली 3 बहनों निशिका, प्राची और पाखी के कमरे में क्या-क्या दिखा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के भारत सिटी में तीन सगी बहनों निशिका, प्राची और पाखी की आत्महत्या ने सबको झकझोर दिया है. 9वीं मंजिल से कूदने वाली इन बच्चियों की मौत के पीछे कोरियन लव गेम का खौफनाक टास्क सामने आ रहा है. पिता ने सुरक्षा के लिए बालकनी पर 4 फीट ऊंची रेलिंग और दोहरा शीशा लगवाया था. लेकिन मोबाइल स्क्रीन से आए मौत के बुलावे ने सब नाकाम कर दिया.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

Ghaziabad News: सन्नाटा इतना गहरा कि खुद की सांसें सुनाई दें. लेकिन गाजियाबाद के इस घर में तो मानों सन्नाटा ही चीख रहा है और वो भी खौफनाक चीख. लोनी के भारत सिटी की उस 9वीं मंजिल पर बने फ्लैट का कमरा जहां कल तक तीन मासूम जिंदगियां चहकती थीं आज वहां सिर्फ यादें और पुलिस की तफ्तीश के निशान बचे हैं. फ्लैट की 9वीं मंजिल से कूद कर जान देने वाली 3 सगी बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की ये दुखद कहानी हर कोई जानना चाह रहा है.