गाजियाबाद की तीनों बहनों के केस में पिता की 2 पत्नियां और एक साली को लेकर ये क्या पता चला
Ghaziabad Sisters Death Case: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत के बाद चर्चा में आए पिता चेतन कुमार और उनके परिवार की पूरी कहानी. दो शादियां, 2 करोड़ का कर्ज और कोरियन जुनून. जानिए इस मिस्ट्री के पीछे के अनसुने पहलू.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Sisters Death Case
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों के 9वीं मंजिल से कूदने के मामले में रोजाना नए नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं. इन बच्चियों के पिता चेतन कुमार और उनके परिवार की कहानी कई जटिल मोड़ों से भरी है. पिता चेतन कुमार की दो पत्नियां हैं, जो सगी बहनें हैं. पहली पत्नी से संतान न होने के कारण उनकी सहमति से चेतन ने उनकी छोटी बहन से दूसरी शादी की थी. बताया जा रहा है कि घर में दोनों पत्नियां और उनकी एक और बहन (साली) भी अक्सर साथ रहती थीं. इस परिवार में कुल पांच बच्चे थे. तीन बेटियां और दो बेटे. इनमें से एक बच्चा 'ऑटिस्टिक' बताया जा रहा है. अब तो ये भी जानकारी सामने आ रही है कि जिन तीन बेटियों की मौत हुई, उनमें से एक पहली पत्नी की और दो दूसरी पत्नी की बेटियां थीं.