गाजियाबाद की 3 बहनों की डायरी में ये किस 'टीना मम्मी' का जिक्र! अब पिता की तीसरी साली वाली बात पता चली
Ghaziabad 3 Sisters Suicide: गाजियाबाद की 3 बहनों के दर्दनाक और खौफनाक कदम ने सभी को सकते में डाल दिया है. इन्होंने अपने पीछे जो डायरी छोड़ी है, उसमें टीना मां का जिक्र है. ये कौन हैं?
ADVERTISEMENT

Ghaziabad 3 Sisters Case News: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 3 नाबालिग बच्चियों की सुसाइड ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है. सवाल उठ रहा है कि क्या कोरियन कल्चर के प्रति दीवानापन इस कदर तक बढ़ सकता है कि कोई इस दीवानगी में अपनी जिंदगी ही दे दें. बच्चियों की सुसाइड डायरी में साफ दिखता है कि कोरियन कल्चर के प्रति दीवानगी ही इस घटना की अहम वजह है.
आपको बता दें कि निशिका, पाखी और प्राची ने अपने पीछे जो डायरी छोड़ी है, उसमें टीना मां का भी जिक्र किया है. अब टीना मां को लेकर जो सामने आया है, वह इस परिवार की पारिवारिक संरचना की जटिलता के बारे में भी दिखाता है.
कौन हैं टीना मां?
भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टॉवर में रहने वाले चेतन कुमार की 2 पत्नियों हैं. इन दोनों से उनके 5 बच्चे हैं, जिनमें से अब सिर्फ 2 ही इस दुनिया में हैं. पहली पत्नी का नाम सुजाता है तो दूसरी पत्नी का नाम हिना है. सुजाता और हिना आपस में सगी बहने हैं.
यह भी पढ़ें...
जिन लड़कियों ने दुनिया छोड़ी है, उनमें से निशिका चेतन की पहली पत्नी सुजाता की बेटी है तो प्राची और पाखी दूसरी पत्नी और चेतन की सारी हिना से हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, चेतन की पहली पत्नी सुजाता से जब कई सालों तक कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने सुजाता की बहन यानी अपनी साली हिना से शादी कर ली. उसके कुछ समय बाद सुजाता ने निशिका को जन्म दे दिया. इसके बाद हिना ने भी प्राची और पाखी को जन्म दे दिया. इसके बाद पहली पत्नी ने बेटे को भी जन्म दे दिया. बता दें कि ये बेटा मानसिक तौर से कमजोर है. परिवार में देवू नाम का एक बेटा और है. मगर ये साफ नहीं है कि ये सुजाता से है या हिना से.
अब टीना मां पर आते हैं. डायरी में बच्चियों ने जिस टीना मां का जिक्र किया है, दरअसल वह सुजाता-हीना की सबसे छोटी बहन और चेतन की सबसे छोटी साली है. टीना का भी घर में खूब आना-जाना था, इसलिए सभी बच्चे टीना को टीना मां कहते थे.
टीना मां का बच्चियों ने क्या जिक्र किया है और अपने पीछे छोड़ी डायरी में क्या लिखा है? ये सब दी गई खबर को क्लिक करके पढ़िए- गाजियाबाद की तीनों बहनों की डायरी की एक-एक लाइन पढ़िए, आप सन्न हो जाएंगे केस में आए ट्विस्ट को जानकर










