यूपी के 7 जोन में आवास विकास के सरकारी प्लॉट्स की होने जा रही नीलामी, जमीन लेने का शानदार मौका, फुल डिटेल जानिए
UP property auction: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने प्रदेश के 7 प्रमुख जोन में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी का बड़ा ऐलान किया है. इस नीलामी में घर बनाने के लिए भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, अस्पताल और होटल के लिए जमीन खरीदने का सुनहरा मौका है.
ADVERTISEMENT

UP property auction
UP property auction: उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन या घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने राज्य के 7 महत्वपूर्ण जोन में विभिन्न प्रकार की संपत्तियों और भूखंडों (Plots) की ई-नीलामी का ऐलान किया है. इस नीलामी में आवासीय से लेकर व्यावसायिक और प्रीमियम हाउसिंग तक के विकल्प उपलब्ध हैं. अगर आप भी मेरठ, आगरा या लखनऊ जैसे शहरों में निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है.
