कोरियन लवर गेम खेलने वाली गाजियाबाद की तीन बहनों की डायरी में लिखी बातें पता चल गईं, इसमें किस एडिक्शन का जिक्र?
Diary of Nishika-Prachi and Pakhi: गाजियाबाद की तीन बहनों निशिका, प्राची और पाखी की मौत का मामला अब और पेचीदा हो गया है. पहले जहां इसे कोरियन गेम का टास्क माना जा रहा था. वहीं अब 8 पन्नों की डायरी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
ADVERTISEMENT

Diary of Nishika, Prachi, and Pakhi
Diary of Nishika-Prachi and Pakhi: गाजियाबाद की निशिका-प्राची और पाखी नाम की तीन सगी बहनों के मौत की खबर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हर कोई जानना चाहता है कि इनके मौत के पीछे की असली वजह क्या है. इसे लेकर सुबह से अलग-अलग अपडेट भी साममे आ रहे हैं. अभी तक ये बात सामने आ थी कि निशिका-प्राची और पाखी कोरियन लवन नाम का एक गेम खेलने की आदि थीं. ये लड़कियां दिन रात ये गेम खेलती थीं जिसमें इन्हें नए-नए टास्क मिलते थे और इसी गेम के चक्कर में इन्होंने बालकनी से कूदकर जान दे दी. इस बीच इन लड़कियों के एक डायरी के अंदर की लिखीं बातें वायरल हो रही हैं जिसमें लड़कियों ने अपने एडिक्शन का जिक्र किया है.