लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस को हमने इसलिए पिस्तौल दी... यूपी में एनकाउंटर में उठने वाले सवालों पर सीएम योगी ने दे दिया सीधा जवाब

यूपी तक

CM Yogi Statement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर अपराधी गोली चलाएगा तो पुलिस जवाब जरूर देगी. उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए पिछली सरकारों के दौर की कानून-व्यवस्था पर भी निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

CM Yogi Statement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर पर उठने वाले सवालों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा, तो पुलिस हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगी. उन्होंने साफ किया कि पुलिस को शस्त्र आत्मरक्षा और अपराधियों का मुकाबला करने के लिए ही दिए गए हैं. 

यहां नीचे दी गई वीडियो रिपोर्ट में देखिए सीएम योगी ने क्या-क्या कहा

सीएम ने सवालिया लहजे में कहा कि अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या पुलिस गोली खाए?" उन्होंने आगे कहा कि अगर अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है, तो पुलिस को भी उसका मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. 

जीरो टॉलरेंस नीति पर कोई कंप्रोमाइज नहीं

सीएम ने कहा कि योगी सरकार की नीति स्पष्ट है कि कानून सबके लिए बराबर है. उन्होंने कहा कि हम 'पिक एंड चूज' नहीं करते; अगर अपना व्यक्ति भी गलत करेगा, तो उस पर भी वही कानून लागू होगा जो किसी माफिया पर होता है. सीएम ने कहा कि जब अपराधी कानून से नहीं डरता, तो उसे कानून की भाषा उसी के अंदाज में समझानी पड़ती है. पिछले कुछ वर्षों में इसी भाषा का असर है कि अब प्रदेश में शांति है. 

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2012 से 2017 के बीच के समय को याद करते हुए कहा कि उस दौरान प्रदेश में 900 से अधिक दंगे हुए थे और कोई शहर ऐसा नहीं था जहां कर्फ्यू न लगा हो. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में डॉक्टर, उद्यमी और व्यापारी 'गुंडा टैक्स' देने को मजबूर थे. सुरक्षा न होने के कारण कई लोगों को अपनी पुश्तैनी जमीन छोड़कर पलायन करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: आगरा में शब-ए-बारात को लेकर भारी तैयारियां, इस बीच ताजमहल जाने वाले रास्ते को लेकर आया ये अपडेट