जिस फॉर्म 7 का नाम लेकर अखिलेश ने BJP पर वोट कटवाने का आरोप लगाया उसके बारे में एक-एक बात जान लीजिए
UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फॉर्म 7 के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके समर्थकों के वोटर सूची से हटाए जा रहे हैं. फॉर्म 7 का उद्देश्य मतदाता सूची साफ रखना है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से लोकतंत्र को खतरा हो सकता है.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा की तरफ बढ़ रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार बीजेपी सरकार पर चुनावी गड़बड़ी और मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो इंटरव्यू, लेटर और प्रेस ब्रीफिंग के जरिए उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थकों के वोट कट रहे हैं और यह मामला केवल व्यक्तिगत शिकायत नहीं बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रियाओं पर सवाल खड़ा करता है. 3 फरवरी को उन्होंने इस मसले पर विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें उन्होंने बार-बार फॉर्म 7 का जिक्र किया और इसे लेकर गंभीर सवाल उठाए. अब सवाल यही है कि आखिर फॉर्म 7 है क्या है और इसका उद्देश्य क्या है. क्या वाकई इससे वोट कट सकते हैं, या यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा है.