लेटेस्ट न्यूज़

इस साल और अगले तक भी इन 3 राशियों का पीछा नहीं छोड़ेंगे शनिदेव, पैसे के अलावा हो सकते हैं ये भी नुकसान

यूपी तक

साल 2026 में शनि देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा. इस दौरान धन हानि, मानसिक तनाव, सेहत और पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

साल 2026 में शनि देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार, जब तक शनि मीन राशि में हैं, तब तक तीन खास राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का साया बना रहेगा. राहत की बात यह है कि 3 जून 2027 को शनि के मेष में जाने पर एक राशि को मुक्ति मिलेगी, लेकिन दो राशियों के लिए संघर्ष 2027 के अंत तक जारी रहेगा.
 

2

2/7

मेष राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है. 2027 तक आपके फिजूलखर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है. कर्ज का बोझ उतरने के बजाय बढ़ सकता है, जिससे आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे. इस दौरान 'शॉर्टकट' के चक्कर में पड़ना भारी नुकसान और सामाजिक बदनामी का कारण बन सकता है. पारिवारिक रिश्तों में भी तनाव की स्थिति बनी रहेगी.
 

3

3/7

कुंभ राशि के जातकों को 2027 के मध्य तक बहुत संभलकर रहने की जरूरत है. इस दौरान किसी भी तरह का बड़ा निवेश (Investment) घाटे का सौदा साबित हो सकता है. कमाई के गलत तरीके अपनाना आपको कानूनी या बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है. साथ ही, सेहत के मोर्चे पर कमजोरी और ऊर्जा की कमी आपको परेशान कर सकती है. परिवार में गलतफहमियां बढ़ने के संकेत हैं.
 

4

4/7

मीन राशि में शनि की उपस्थिति व्यापार से जुड़े लोगों के लिए कठिन समय ला सकती है. आर्थिक तंगी के कारण नया घर, जमीन या वाहन खरीदने का आपका सपना कुछ समय के लिए टल सकता है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आर्थिक चोट पहुंचा सकता है. प्रेम विवाह की राह में भी रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें.
 

5

5/7

मीन और मेष राशि वालों को 2027 तक कार्यस्थल पर काफी तनाव का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस की राजनीति या काम का बोझ सिरदर्द बना रहेगा. साथ ही, सरकारी कार्यों में बार-बार रुकावटें आने से आपका मनोबल टूट सकता है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है, इसलिए अनुशासन का पालन करें.
 

6

6/7

शनि का गोचर 3 जून 2027 को जब मीन से मेष राशि में होगा, तब कुंभ राशि के जातकों को साढ़ेसाती के कष्टों से राहत मिल जाएगी. हालांकि, मीन राशि पर इसका दूसरा चरण और मेष राशि पर प्रभाव जारी रहेगा. ऐसे में मेष और मीन राशि वालों को 2027 के अंत तक विशेष सतर्कता और धैर्य बरतने की सलाह दी जाती है.
 

7

7/7

अगर साढ़ेसाती की मुश्किलें बढ़ गई हैं, तो ये उपाय जरूर करें. शनि मंत्र: हर शनिवार 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें. शनि मंदिर में सरसों के तेल और काले तिल का दीपक जलाएं. अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को दान दें. हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें, यह शनि के कुप्रभावों को कम करने में अचूक माना जाता है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp