बजट के बाद सोना पस्त, लगातार गिर रहे दाम! सामने आए यूपी के बड़े शहरों के गोल्ड रेट्स
यूपी बजट 2026 के बाद सोने की कीमतों में बड़ी हलचल. जानें नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर और पूरे यूपी में आज का 22 कैरेट गोल्ड रेट. निवेश और शादियों के सीजन से पहले देखें ताजा भाव.
ADVERTISEMENT

1/7
केंद्रीय बजट पेश होने के बाद सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है. निवेश और शादी-ब्याह के सीजन के बीच उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. नोएडा से लेकर लखनऊ और कानपुर से लेकर गाजियाबाद तक, हर शहर में सोने के भाव अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं.

2/7
अगर आप भी सोना खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार यूपी के बड़े शहरों के ताजा रेट्स पर नजर जरूर डाल लें. आइए अगली स्लाइड्स में जानते हैं बजट के बाद आपके शहर में 22 कैरेट गोल्ड किस भाव पर बिक रहा है.

3/7
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड की कीमत 12925 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है.

4/7
लखनऊ: नवाबों के शहर और यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने का भाव 12908 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है.

5/7
गाजियाबाद: एनसीआर के गाजियाबाद शहर में सोने की कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी अधिक हैं, यहां रेट 13168 रुपये प्रति ग्राम है.

6/7
कानपुर: औद्योगिक नगरी कानपुर में सोना सबसे किफायती दरों में से एक पर है, यहां भाव 12892 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है.

7/7
उत्तर प्रदेश: अगर पूरे प्रदेश के औसत भाव की बात करें, तो उत्तर प्रदेश में स्टैंडर्ड गोल्ड का रेट 12947 प्रति ग्राम के आसपास बना हुआ है.









