गोरखपुर में न्यूड मिली लड़की मुंबई की निकली, इसके साथ रूह कंपाने वाला कांड हुआ
गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में मिली महिला की न्यूड डेड बॉडी के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लिव-इन रिलेशनशिप और पत्नी से विवाद के चलते पति, उसकी पत्नी और पिता ने मिलकर प्रिया शेट्टी की हत्या की.
ADVERTISEMENT

1/7
30 जनवरी को गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी, जिससे यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर बन गया .

2/7
गोरखपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद इस सनसनीखेज केस का खुलासा किया. पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और बीटीएस डेटा की मदद से हत्या की पूरी कड़ी को जोड़ा.

3/7
मृतका की पहचान मुंबई की रहने वाली प्रिया शेट्टी के रूप में हुई. जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड के पीछे एक जटिल प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद छिपा हुआ था.

4/7
कहानी की शुरुआत साल 2012 से होती है, जब गोरखपुर के विजय की मुलाकात मुंबई में काम के दौरान प्रिया शेट्टी से हुई. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और उनका एक बच्चा भी हुआ.

5/7
साल 2014 में विजय, प्रिया और बच्चे को मुंबई में छोड़कर गोरखपुर लौट आया और यहां उसने दूसरी शादी कर ली. बता दें कि दूसरी पत्नी संध्या से विजय के तीन बच्चे हैं.

6/7
जब संध्या को प्रिया शेट्टी के बारे में पता चला और विजय उसे गोरखपुर लेकर आया तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया. संध्या का विरोध ही आगे चलकर हत्या की बड़ी वजह बन गया.

7/7
पुलिस के मुताबिक विजय, उसकी पत्नी संध्या और पिता ट्रेन से गोरखपुर आए थे. यहां विजय के पिता ने उन्हें स्कूटी उपलब्ध कराई और इसके बाद पीपीगंज के पास एक सुनसान जगह पर विजय और संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या कर दी. यही नहीं पहचान छिपाने के लिए शव को निर्वस्त्र छोड़ दिया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.









