लेटेस्ट न्यूज़

बजट 2026 पेश होते ही इतना सस्ता हो गया सोना और चांदी, नए रेट जानिए

निष्ठा ब्रत

केंद्रीय बजट 2026 रविवार 1 फरवरी को पेश किया गया, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सुधार, रोजगार और तकनीकी विकास पर जोर दिया. बजट के बाद सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज हुई.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/6

देश का केंद्रीय बजट 2026 आज, यानी रविवार 1 फरवरी 2026 को पेश किया गया. इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार अपना नौवां बजट संसद में प्रस्तुत कर इतिहास रचा है. यह बजट आर्थिक सुधार, रोजगार और तकनीकी विकास पर केंद्रित माना जा रहा है.
 

2

2/6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट का मुख्य फोकस ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ होगा. सरकार का उद्देश्य लंबे समय से लंबित समस्याओं का लॉन्ग टर्म समाधान करना और देश की अर्थव्यवस्था को सतत गति प्रदान करना है.
 

3

3/6

बता दें कि बजट पेश होने के बाद की वित्तीय प्रतिक्रियाओं में सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमत लगभग 25000 रुपये प्रति किलो कम हो गई है.
 

4

4/6

वहीं आज के अपडेट के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 162240 रुपये के करीब पहुंच गई है. इससे सोने में निवेश करने वालों को राहत मिली है.
 

5

5/6

बजट के बाद चांदी प्रति किलो 278000 पर ट्रेड हो रही है. इस बदलाव का असर घरेलू और वैश्विक बाजार पर नजर आएगा. 
 

6

6/6

भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि केंद्रीय बजट रविवार को संसद में पेश किया गया. आम तौर पर बजट कार्य दिवस में पेश किया जाता था, लेकिन इस बार इसे रविवार को पेश कर वित्त मंत्रालय ने एक नया रिकॉर्ड बनाया. 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp