लेटेस्ट न्यूज़

आज कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं बुध, इन 5 राशि वाले लोगों की इनकम और करियर दोनों दौड़ेंगे

यूपी तक

3 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में बुध का गोचर राहु के साथ युति बनाएगा, जो मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशि के लोगों के करियर और इनकम में बंपर लाभ लाएगा.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/10

3 फरवरी 2026 की रात बुध देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं. यहां पहले से मौजूद राहु के साथ उनकी युति करियर और बिजनेस में बड़े बदलाव लाने वाली है.
 

2

2/10

बुद्धि और व्यापार के कारक 'बुध' मकर से निकलकर कुंभ में आएंगे. राहु के साथ उनका मिलन अप्रत्याशित लाभ और अचानक बड़ी सफलताओं के द्वार खोलेगा.
 

3

3/10

मेष राशि के 11वें भाव में यह गोचर हो रहा है. मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को करियर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आय के नए स्रोत विकसित होंगे.
 

4

4/10

10वें भाव में बुध-राहु की युति वृषभ राशि के लोगों की लीडरशिप क्वालिटी को निखारेगी. जो लोग टेक्नोलॉजी, AI या कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय छप्पर फाड़ सफलता का है.
 

5

5/10

बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं और 9वें भाव में गोचर करेंगे. रुके हुए सरकारी या व्यक्तिगत काम पूरे होंगे और रिश्तों में चल रही अनबन बातचीत के जरिए सुलझ जाएगी.
 

6

6/10

सिंह राशि के लगो अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स अब गति पकड़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और व्यापारियों को बड़ा टर्नओवर देखने को मिलेगा. बस अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखें.
 

7

7/10

प्लानिंग और नई तकनीक का सही उपयोग तुला राशि वाले लोगों को दूसरों से आगे ले जाएगा. छात्रों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए यह अत्यंत शुभ समय है. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी.
 

8

8/10

इस गोचर के दौरान कर्क राशि वालों को मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. रिश्तों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. सेहत के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है.
 

9

9/10

कन्या राशि के लोगों का बजट बिगड़ सकता है, इसलिए खर्चों पर लगाम लगाएं. उधार देने से बचें और लंबी दूरी की यात्राओं को फिलहाल के लिए टाल देना ही समझदारी होगी.
 

10

10/10

बुध-राहु की यह युति बुद्धि और साहस का अनोखा मेल है. जहां 5 राशियां करियर की दौड़ में सबसे आगे रहेंगी, वहीं कर्क और कन्या को संभलकर चलने की जरूरत है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp