लेटेस्ट न्यूज़

गुर्जर से शादी...सपा MP इकरा हसन को लेकर स्वामी राम विशाल दास ने दे दिया विवादित बयान, ये क्या कहने लगे?

ADVERTISEMENT

Swami Ram Vishal Das controversial statement:सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी समाजवादी पार्टी की महिला सांसद इकरा हसन पर लगातार हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर हमले हो रहे हैं. हाल ही में गौ सेवा संस्थान से जुड़े स्वामी राम विशाल दास ने उनके खिलाफ विवादित बयान दिए हैं.

social share
Google CTA

Swami Ram Vishal Das controversial statement: समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. साधारण पहनावा और तल्ख राजनीतिक बयानों के लिए जानी जाने वाली इकरा हसन इस बार अपनी किसी सियासी टिप्पणी नहीं बल्कि हिंदूवादी संगठनों के नेताओं द्वारा उन पर की गई अभद्र टिप्पणियों के कारण चर्चा में हैं. हाल ही में शामली की गौरी शंकर गौशाला से जुड़े स्वामी राम विशाल दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. 31 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इकरा हसन को निशाना बनाते हुए बेहद अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है.