11वें फ्लोर पर रहने वाली ईशा ने गाजियाबाद की 3 बहनों के घर के अंदर की सारी कहानी बता दी, उन्हें क्या दिखा?
Neighbour Isha: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में UP Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पड़ोसियों के अनुसार देर रात भारी आवाज सुनने के बाद जब उन्होंने नीचे देखा तो वहां तीन मासूमों के शव पड़े थे. बताया जा रहा है कि बच्चियां लंबे समय से स्कूल नहीं जा रही थीं और पूरी तरह सामाजिक रूप से कटी हुई थीं.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: Isha
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों द्वारा नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में अब नए और चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं. यूपी Tak की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ोसियों से बात की, जिन्होंने परिवार की पृष्ठभूमि और बच्चों के व्यवहार को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.
