अमेठी में BJP नेता ने वोट नहीं काटने पर BLO सुभद्रा मौर्य को गालियां देते हुए पीटा? पीड़ित महिला ने ये सब बताया
BLO Subhadra Maurya : उत्तर प्रदेश के अमेठी में महिला BLO सुभद्रा मौर्य और उनके पति के साथ भाजपा नेताओं द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला गरमा गया है. बूथ नंबर 209 पर मतदाता सूची के काम के दौरान हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

BLO Subhadra Maurya
BLO Subhadra Maurya: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा गया कि जब एक महिला BLO सुभद्रा मौर्य बूथ नंबर 209 पर काम कर रही थीं तभी कुछ नेता उनके पास जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. आरोप है कि इस दौरान सुभद्रा मौर्य के पति को भी अपमानित किया गया और जबरन उनका मोबाइल छीनकर फॉर्म-7 भरवाकर वोट काटने की कोशिश की गई. अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी रिएक्शन सामने आ गया है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है. साथ ही यूपी Tak ने BLO सुभद्रा मौर्य से भी बात की है जिन्होंने इस पूरी घटना की बात बताई है.