पुलिस में करियर बनाने का गोल्डन चांस! ASI बनने के लिए 462 पदों पर तुरंत करें अप्लाई, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Bihar Police ASI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ऑपरेशन पदों के लिए 462 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 4 मार्च 2026 तक चलेगी.
ADVERTISEMENT

Bihar Police ASI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में करियर बनाने का सुनहरा मौका आ गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने स्पेशल ब्रांच के सिपाही पदों के बाद अब असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ऑपरेशन पदों के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती खासतौर पर बिहार पुलिस रेडियो ऑपरशन ब्रांच के लिए है. इस भर्ती के तहत कुल 462 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी अवसर है जो पुलिस सेवा में करियर बनाना चाहते हैं.