गाजियाबाद की तीनों बहनों की डायरी की एक-एक लाइन पढ़िए, आप सन्न हो जाएंगे केस में आए ट्विस्ट को जानकर
Ghaziabad 3 Sisters Suicide News: गाजियाबाद की 3 नाबालिग बहनों के सुसाइड केस ने पूरे देश को हिला दिया है. अब इन बच्चियों की डायरी सामने आई है. इस डायरी में मरने से पहले इन्होंने जो-जो लिखा है, वह हैरान कर देने वाला है.
ADVERTISEMENT

UP News
Ghaziabad 3 Sisters Suicide Case Latest News: कल रात गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली 12, 14 और 16 साल की तीन बहनें निशिका, पाखी और प्राची ने अपने फ्लैट से 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था. जब पुलिस बच्चियों के कमरे में पहुंची थी तो वहां पुलिस ने बच्चियों की एक डायरी बरामद की थी. पीड़ित परिवार का कहना था कि बच्चियां कोरियन कल्चर से बुरी तरह से प्रभावित थीं और खुद को कोरियन मानती थीं.