अमरोहा में 30 साल की समरीन उर्फ भाभी जान अरेस्ट हो गई! फिर इन मोहतरमा के ये कांड पता चले
Amroha News: अमरोहा में सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने समरीन निशा उर्फ भाभी जान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT

Amroha News: सोशल मीडिया पर डाली गई एक आपत्तिजनक वीडियो ने अमरोहा में बवाल मचा दिया है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हिंदू धर्म और हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की पहचान समरीन निशा उर्फ भाभी जान के रूप में हुई है. बता दें कि महिला पर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर हिंदू लड़कियों के लिए अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और कार्रवाई की मांग उठाई थी.