लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 1 महीने तक बढ़ी SIR फॉर्म भरने की डेडलाइन, अब इस तारीख तक जुड़वा सकते हैं वोटर लिस्ट में नाम

SIR date extend again: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समय सीमा को 1 महीने के लिए बढ़ा दिया है. अब मतदाता 6 मार्च तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या कटवाने के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. यूपी में अब तक नाम जुड़वाने के लिए लगभग 37.8 लाख आवेदन मिले हैं.

ADVERTISEMENT

SIR date extend
SIR date extend
social share
google news

SIR date extend again: उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है.अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,संशोधन करने या नाम कटवाने की समय सीमा को 1 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. अब आप 6 मार्च तक अपने दावों और आपत्तियों को दर्ज करा सकेंगे.