शामली एनकाउंटर में मारे गए रिहान की कहानी? इस बदमाश की क्राइम कुंडली खतरनाक निकली
Rihan Encounter: शामली में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया. इस मुठभेड़ में बदमाश रिहान को गोली लगी और वह मारा गया. पुलिसकर्मी सुमित बैसला भी गोली लगने से घायल हुए थे और उनका इलाज जारी है.
ADVERTISEMENT
Rihan Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में दिल्ली-NCR का कुख्यात अपराधी और 50000 रुपये का इनामी बदमाश रिहान मारा गया.फायरिंग के दौरान यूपी पुलिस का एक सिपाही सुमित बैसला भी गोली लगने से घायल हुआ है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.