लेटेस्ट न्यूज़

RBI में लीगल ऑफिसर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी

RBI ने नॉन-CSG कैडर के तहत 21 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू है और चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ काम करना लाखों युवाओं का सपना होता है. अगर आप भी देश की सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्था में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है. भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड (RBISB) ने नॉन-CSG कैडर के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बता दें कि 6 फरवरी यानि आज इस भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.