सुल्तानपुर में हुआ सवाल तो मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया अबतक का सबसे बड़ा अपडेट
UP Panchayat Chunav Update: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान. मतपत्र तैयार, 28 को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट. जानें कब होंगे चुनाव और क्या है त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था.
ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav Update
UP Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट तेज हो गई है. यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सुल्तानपुर में दिए गए ताजा बयान ने सियासी गलियारों में चल रही उन तमाम अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है, जो पिछले कुछ दिनों से फिजाओं में तैर रही थीं. हर कोई जानना चाह रहा है कि यूपी में गांव की सरकार चुनने का वक्त कब आएगा और क्या चुनाव समय पर होंगे? इन सवालों के बीच मंत्री राजभर ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि चुनावी मशीनरी पूरी रफ्तार से काम कर रही है.