तीनों में बीच वाली थी टीम लीडर... गाजियाबाद में 3 बहनों की रहस्मई मौत के बाद पिता ने सुनाई ये कहानी
Ghaziabad Suicide Mystery: गाजियाबाद में 3 बहनों की सुसाइड मिस्ट्री. कोरियन कल्चर के जुनून में 9वीं मंजिल से कूदीं बेटियां. पिता का दावा- 'इंडियन' कहलाना उन्हें पसंद नहीं था.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Suicide Mystery
Ghaziabad Suicide Mystery: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल से गिरकर तीन बहनों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है. 3 फरवरी की रात 2 बजे घटी इस घटना की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है. अब इस केस में एक ऐसा 'कोरियन कनेक्शन' सामने आया है, जिसने पुलिस और परिवार दोनों के होश उड़ा दिए हैं. मृतक बच्चियों के पिता ने एक ऐसा दावा किया है जो किसी डरावनी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लगता है. पिता के मुताबिक, उनकी तीनों बेटियां (16, 14 और 12 साल) कोरियन कल्चर के प्रभाव में इस कदर थीं कि उन्होंने खुद को भारतीय मानना ही छोड़ दिया था.