लेटेस्ट न्यूज़

मायावती ने बसपा नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, SIR को लेकर दिया ये बयान और बताई साजिश वाली थ्योरी!

UP Political News: मायावती की बसपा पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक. संसद में सत्ता-विपक्ष के विवाद और जनहित के मुद्दों की अनदेखी पर बरसीं बसपा प्रमुख. जानें बैठक की बड़ी बातें.

ADVERTISEMENT

Photo: Mayawati
Photo: Mayawati
social share
Google CTA

UP Political News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने आज यानी शनिवार को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की. इस बैठक में सभी जिला, मंडल और विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक के दौरान मायावती ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों की कार्यशैली और संसद के मौजूदा हालातों पर तीखा हमला बोला. मायावती ने साफ कहा कि आज देश की राजनीति जनहित के बजाय आपसी द्वेष और नफरत की दिशा में मुड़ गई है.