मनोज बाजपेयी की फिल्म घुसखोर पंडित को लेकर काशी के ब्राह्मणों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम! फिर ये करेंगे
UP News: पूर्वांचल में मनोज वाजपेयी की फिल्म 'घुसखोर पंडित' को लेकर ब्राह्मण समाज ने विरोध किया है और 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. निर्देशक ने विवाद पर सफाई दी है.
ADVERTISEMENT
पूर्वांचल में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घुसखोर पंडित' को लेकर विवाद तेजी से फैल रहा है. इस फिल्म के शीर्षक और किरदारों को लेकर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताया है. वाराणसी के गंगा घाट पर ब्राह्मणों ने मनोज बाजपेयी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उनकी मांग है कि या तो फिल्म का शीर्षक बदला जाए या स्क्रिप्ट में संशोधन किया जाए.