लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी को था कैंसर, इलाज में खर्च हो रहे थे खूब पैसे... बेशर्म पति राहुल ने ऐसे करा दी उसकी हत्या

Hapur Woman Murder Case: हापुड़ में पत्नी की कैंसर बीमारी से परेशान कारोबारी ने 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी. पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hapur Woman Murder Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक कहानी सामने आई है. जिस पत्नी को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने में पति का सहारा चाहिए था, उसी पति ने उसे मौत के घाट उतरवा दिया. बता दें कि पैसों और घरेलू कलह से तंग आकर एक कारोबारी ने अपनी ही पत्नी की हत्या की सुपारी दे डाली. महज 5 लाख रुपये में रची गई इस साजिश को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया. लेकिन पुलिस की गहन जांच ने इस खूनी साजिश की परतें खोल दीं. पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.