जब छोटे बच्चे को दिया गिफ्ट तो वो लौटाने लगा फिर CM योगी उससे बोले 'हम भी तेरे दादा लगते हैं'
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया और ग्रामीणों, बच्चों व बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर सादगी और अपनत्व का संदेश दिया.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने पैतृक गांव पंचूर में प्रवास भावनाओं से भरा रहा. शुक्रवार रात गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में निकलकर अपने लोगों से मुलाकात की. बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना, बच्चों से बातचीत की और हर चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. गांव में मुख्यमंत्री का यह दौरा किसी औपचारिक कार्यक्रम से ज्यादा एक पारिवारिक मुलाकात जैसा नजर आया. उनके सरल स्वभाव और आत्मीय व्यवहार ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया.