तीनों बहनों की लाशें जब नीचे पड़ी थीं तब पिता चेतन कर रहा था पत्नियों से हाथापाई? एक मां बोली थी- 'मार डाला'
UP News: गाजियाबाद ट्रिपल डेथ मिस्ट्री में नया मोड़! सोसाइटी अध्यक्ष का दावा- बच्चियों की मौत के बाद लिफ्ट में पत्नियों से भिड़ गया था पिता चेतन. 'मार डाला' की चीखों और CCTV फुटेज ने उलझाई गुत्थी.
ADVERTISEMENT

भारत सिटी सोसाइटी के अध्यक्ष जय ठाकुर
UP News: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों की संदिग्ध मौत के मामले में हर दिन नई-नई बातें और दावे सामने आ रहे हैं. इस मामले में अब सोसाइटी के अध्यक्ष और सेक्रेटरी के बयानों ने नई सनसनी पैदा कर दी है, जिससे यह पूरी मिस्ट्री और ज्यादा उलझ गई है. भारत सिटी सोसाइटी के अध्यक्ष जय ठाकुर ने एक हिला देने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया कि जिस वक्त तीन मासूम बच्चियों के शव नीचे पड़े थे, उसी दौरान ऊपर फ्लैट में चेतन और उसकी पत्नियों के बीच हाथापाई हो रही थी. दावा है कि चेतन अपनी पत्नी पर हाथ उठा रहा था और उस पर चीख रहा था.