कोडीन कफ सिरप तस्करी में 5 और अरेस्ट, सबके नाम आए सामने पर मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की कब होगी गिरफ्तारी?
codeine cough syrup smuggling syndicate: वाराणसी पुलिस की SIT ने कफ सिरप तस्करी के 40 करोड़ के सिंडिकेट का खुलासा किया. 25-25 हजार के 3 इनामी सहित 5 गिरफ्तार. बांग्लादेश भेजी जाती थी खेप.
ADVERTISEMENT

UP News
Varanasi News: कोडीन कफ सिरप तस्करी के सिंडिकेट के खिलाफ वाराणसी पुलिस की SIT को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी अपराधियों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह सिंडिकेट फर्जी ई-वे बिल के जरिए कागजों पर व्यापार दिखाकर करोड़ों रुपये के कफ सिरप की तस्करी बांग्लादेश तक करता था.