गाजियाबाद में 3 बच्चियों के अलावा चेतन की लिव-इन पार्टनर ने भी दी थी छत से कूदकर जान! इस शख्स की हैं अब तीन पत्नियां
UP News: कोरियन कल्चर और ऑनलाइन गेमिंग के जुनून में तीन बहनों ने की आत्महत्या. पिता ने छीने थे फोन, जांच में सामने आए सुसाइड नोट और 9 पन्नों की डायरी के राज.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Triple Suicide Case Update
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत मामले की जांच में चौंकाऊ खुलासों का दौर जारी है. अब पता चला है कि तीनों बहनें डिप्रेशन में थीं. पुलिस के अनुसार, उनके पिता ने यह देखकर उनसे फोन छीन लिए थे कि उन पर कोरियन संस्कृति का जुनून सवार था. पुलिस ने बताया कि इस वजह से लड़कियां ऑनलाइन गेम नहीं खेल पा रही थीं और अपने कोरियन दोस्तों से बात नहीं कर पा रही थीं. बाद में उनके पिता ने फोन बेच दिए.