लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद की तीनों बहनों का पिता चेतन ने क्यों रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार? इस केस में अब ये पता चला

Ghaziabad 3 Sisters Suicide Case Latest Update: गाजियाबाद से सामने आए तीन बहनों के दर्दनाक मामले ने पुलिस को भी हिला कर रख दिया है. कई सवालों के जवाब पुलिस भी खोज रही है. इसी बीच इनके पिता चेतन को लेकर ये पता चला है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad, Ghaziabad suicide case update, Ghaziabad suicide case latest update, Ghaziabad news, Ghaziabad, crime news, Amp, discover news, trending news in india,  गाजियाबाद, गाजियाबाद सुसाइड केस अपडेट
UP News
social share
google news

Ghaziabad 3 Sisters Suicide Update:: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटनी शुरू हो गई है. मगर लोगों के दिलों में उस रात का खौफ अभी भी बना हुआ है. यहां रहने वाली 3 बहनें 12, 14 और 16 साल की निशिका, पाखी और प्राची ने जिस तरह से 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है, उसने हर किसी को अब तक हिला कर रखा हुआ है. इस बीच मामले को लेकर कई थ्योरी भी सामने आ रही हैं. मगर इतना साफ है कि ये तीनों बच्चियां कोरियन कल्चर से बुरी तरह से प्रभावित थीं. बच्चियों के पिता चेतन और इस परिवार को लेकर भी कई चौंकाने वाली बाते सामने आई हैं.